इलाहाबाद गए छत्तीसगढिय़ा मजदूर जैसे-तैसे लौटे
बिलासपुर। बिलासपुर से इलाहाबाद गए 14 मजदूर जैसे तैसे भागकर वापस लौटे हैं। वे सभी सीधे थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नही सुनी और आवेदन लेकर उन्हें चलता कर दिया। जबकि इस मामले की शिकायत पहले ही श्रम आयुक्त से की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार आठ महीने पहले बिलासपुर जिले के तहसील मस्तूरी के अलग-अलग गांव से 48 लोग मज़दूरी के लिए इलाहाबाद गये थे। जहां ग्राम चौकठा में ईंट बनाने का काम करते थे। ईट भ_ा के मालिक राजू सेठ के द्वारा इन मजदूरों के साथ आये दिन मारपीट और गाली गलौच किया जाता था। तय मापदंड पर रोजी भी नहीं दिया जाता था।
वही जब इन सब के बाद मजदूरो ने घर जाने की बात कही तो ठेकेदार द्वारा उन्हें बंदी बनाकर काम कराया जाता था। एक दिन किसी तरह गेंदराम और भुरू वहां से भाग निकले। उन्होंने इसकी पूरी शिकायत सहायक श्रमायुक्त जिला बिलासपुर में की। शिकायत के बाद 14 मई को मस्तूरी पुलिस लाने के लिए जाने वाले थी। लेकिन किसी तरह पीडि़त मजदूर 11 मई को ही भाग निकलने में कामयाब हो गये। पुलिस की कार्रवाई न करने से मजदूर व्यथित हैं।