सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी के बाद और भी कई खुलासे
रायपुर। राजधानी में पकड़ाये सेक्स रैकेट में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। कई सालों से यह रैकेट संचालित हो रहा था, लेकिन पुलिस तक खबर तक नहीं पहुंची। इस पूरे मामले में महिला अपने घर में रैकेट संचालित किया करती थी। जबकि बेटा लड़कियों की तलाश करता था। इस रैकेट में वैसी लड़कियां शामिल थी, जो गरीब थी और काम की तलाश किया करती थी। घटनाक्रम का खुलासा करते हुए डीएसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का बेटा लड़कियों को फंसा कर इस धंधे में धकेला करता था आरोपी युवक का नाम मुकेश वर्मा है। लड़कियों को फेसबुक और सोशल नेटवर्किंग साइड में दोस्ती का झांसा देकर मदद करने के नाम पर फंसाया करता था। इस मामले में ये अभी और भी जानकारी जुटाई जा रही है। करीब 30 से ज्यादा लोग इस मामले में जुड़े होने की जानकारी है। सभी लोग दुर्ग सहित राजनांदगांव के रहने वाले है।