सीएम ने साध्वी प्रज्ञा को बताया आदतन अपराधी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने साध्वी प्रज्ञा को आदतन अपराधी बताया है। साथ ही इसके सबूत भी दिए हैं। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2001 में प्रज्ञा ठाकुर ने बिलाईगढ़ में शैलेंद्र देवांगन नामक शख्स पर चाकू से हमला किया था। उन्होंने कई और लोगों पर हमले के मामले गिनाए।
सीएम बघेल के मुताबिक 19 साल पहले साध्वी प्रज्ञा बिलाईगढ़ के टुंड्रा में अपने जीजाजी के घर रहती थी। वहां के लोग इसे बेहतर जानते हैं। दर्जनों लोगों ने इस चाकूबाजी की बात को कबूला है। सीएम ने बताया कि प्रज्ञा शुरू से झगड़ालु प्रवृत्ति की रही है। थोड़ी-थोड़ी बातों पर उलझ बैठती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टाटीबंध स्थित गुरूद्वारे में दर्शन करने के बाद रोड शो कर जनता का आभार जताया। इसके साथ ही अपील की, कि जिस तरह आपने विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया ठीक इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी आपसे वही उम्मीद है।