8 विस क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव संचालकों को सौंपा जिम्मा
रायपुर। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है। रायपुर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के बाद रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है।
सुरेंद्र टिकरिया को बलोदा बाजार विधानसभा चुनाव संचालक,विधायक शिवरतन शर्मा भाटापारा विधानसभा चुनाव संचालक, पूर्व विधायक देवजी पटेल को धरसींवा विधानसभा चुनाव संचालक तथा डॉ गुलाब टिकरिया को चुनाव संयोजक, आरंग विधानसभा में श्याम बैस को चुनाव समन्वयक,संजय ढीढी को चुनाव संचालक, तथा नवीन मार्कण्डेय को चुनाव संयोजक, अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू को चुनाव संचालक व अशोक बजाज को सह चुनाव संचालक, रायपुर पश्चिम में पूर्व मंत्री राजेश मूणत को चुनाव संचालक, रायपुर ग्रामीण में नंद कुमार साहू को चुनाव संयोजक, केदार गुप्ता को संचालक तथा अम्बिका यदु को सह चुनाव संचालक, रायपुर उत्तर में विधायक श्रीचंद सुंदरानी को चुनाव संचालक व संजय श्रीवास्तव संयोजक बनाये गए है।