थल सेना भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय में पंजीयन कार्य जारी

थल सेना भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय में पंजीयन कार्य जारी

मुंगेली। भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन प्रदेश के समस्त जिलों के लिये बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में 01 जून से 10 जून 2019 तक किया जायेगा। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन 02 अप्रैल से 16 मई 2019 तक वेबसाईट पर किया जा रहा है। इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक टेऊडमेन के पदो पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता 10वीं एवं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिये 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए यदि ग्रेडिंग सिस्टम हो तो डी ग्रेड होना अनिवार्य है। सैनिक लिपिक पद के लिये कला वाणिज्य या विज्ञान में 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिसमे प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। सैनिक तकनीकी पद के लिए भौतिकी, अंग्रेजी, रसायन, तथा गणित के साथ 12वीं परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है जिसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 अंक होना आवश्यक है। सैनिक ट्रेडमेंन पद हेतु 8वीं एवं 10वीं परीक्षा कम-से-कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ और उच्च शिक्षा प्राप्त होना चाहिए। आवेदक की आयु 01 अक्टूबर 2019 को 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष होना चाहिए। भर्ती रैली में सर्वप्रथम शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जिसमें 1600 मी. दौड अधिकतम 6 मिनट 20 सेंकड में पूरा करना होगा, न्यूनतम 7 बिम लगाना होगा, 9 फिट गड्डा कूदना होगा तथा बेलेन्सिंग बिम में चलना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक लिखित परीक्षा के लिए पात्र होगें। मुंगेली जिले के अर्हताधारी इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि में ऑनलाईन पंजीयन करा ले। पंजीयन की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी की गई है। पंजीयन हेतु आवेदक शैक्षिणक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है।

000

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.