पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा राजधानी
रायपुर। चेट्रीचंड्र के अवसर पर सरहद पार से हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था शदाणी दरबार पहुंचा। राजधानी पहुंचने पर शदाणी सेवा मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया। चेट्रीचंड्र उत्सव में शामिल होने के पश्चात यह जत्था अमरावती एवं हरिद्वार की यात्रा में शामिल होगा।
शदाणी दरबार सचिव सत्यव्रत शदाणी दरबार में आयोजित वर्सी महोत्सव में हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था शामिल होने के लिए आने वाला था, लेकिन एनओसी न मिलने के कारण जत्था नियत समय पर नहीं पहुंच पाया। शनिवार को समता एक्सप्रेस से पाकिस्तान से 233 हिन्दू यात्रियों का जत्था राजधानी पहुंचा। जहां शदाणी दरबार के द्वारा उनका स्वागत किया गया। हिन्दू यात्रियों का जत्था शदाणी दरबार में चेट्रीचंड्र के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल रहेगा।