जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल
कोरबा। जोगी कांग्रेस की नेत्री अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश महासचिव का पद संभाल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उपाध्याय ने कहा कि मेरी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है।