पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
राजनांदगांव। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव द्वारा ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर एवं उपखण्ड कार्यालयों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तर पर गठित कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07744-224035 है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के सहायक अभियंता श्री नितिन ठाकुर का मोबाईल नंबर 88780-70001 है। टेलीफोन अटेण्डेन का दूरभाष क्रमांक 07744-224035 है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम में शासकीय अवकाश दिवस में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चौकीदार श्री कुमारदास मानिकपुरी एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक चौकीदार श्री गोडसन एक्का की ड्यूटी टेलीफोन अटेण्डेन के रूप में लगाई गई है।
इसके साथ ही मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु उपखण्ड स्तर पर एवं विकासखंड स्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव एवं डोंगरगांव हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड राजनांदगांव में कन्ट्रोल रूम गठित किया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता श्री एन.आर. गांगुली का मोबाईल नंबर 9425568557 है। इसी तरह विकासखंड अंबागढ़ चौकी के लिए उप खंड अंबागढ़ चौकी में कन्ट्रोल रूम गठित की गई है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता श्री एच.के. शेण्डे का दूरभाष नंबर 07747-248090 है। विकासखंड मोहला एवं मानपुर के लिए उपखण्ड मोहला में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता एच.एस. हुसैन का दूरभाष क्रमांक 07747-249309 है। विकासखंड डोंगरगढ़ एवं छुरिया के लिए उप खंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डोंगरगढ़ में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता श्री एफ.सी. बोरकर का दूरभाष क्रमांक 07823-232408 है। विकासखंड खैरागढ़ के लिए उप खंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खैरागढ़ में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता श्री जी.पी. नेताम का दूरभाष क्रमांक 07820-234222 है। विकासखंड छुईखदान के लिए उपखंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता श्री बी.एस. सैय्याम का दूरभाष क्रमांक 07743-263791 है।
इसके साथ ही राजनांदगांव विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता कुमारी मोनिका तारम का मोबाईल नंबर 87189-64379, डोंगरगांव विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री व्हीके कनोरिया का मोबाईल नंबर 98274-81305, चौकी विकासखंड के प्रभारी अधिकारी 70006-33369 है। इसी तरह मोहला विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री ए.के. भुआर्य का मोबाईल नंबर 75873-57956, मानपुर विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री सुबोधकांत पिस्दा का मोबाईल नंबर 89669-43006, डोंगरगढ़ विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री आर.बी. शर्मा का मोबाईल नंबर 94062-06049, छुरिया विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री आई.डी. वैष्णव का मोबाईल नंबर 70006-33369, खैरागढ़ विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री दिनेश धु्रव का मोबाईल नंबर 81093-87992 है। छुईखदान विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री बी.आर. दारबोड़े का मोबाईल नंबर 94241-13807, छुईखदान विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री आर.पी. बारंगे का मोबाईल नंबर 98261-45815 है। कन्ट्रोल रूम में टेलीफोन अटेंडेट रजिस्टर में हैंडपंप, पावर पंप होने की शिकायतकर्ता के पूर्ण विवरण के साथ दर्ज करेंगे। कन्ट्रोल रूम प्रभारी सहायक अभियंता प्रतिदिन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को हैण्डपंप बंद होने की शिकायत कराएंगे। जिसका उल्लेख वे तिथि के साथ रजिस्टर में करेंगे एवं पूर्व में बंद हैण्डपंपों की सुधार कार्य की जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज करेंगे। हैण्डपंप बंद होने की सूचना प्राप्ति से 24 घंटे के भीतर हैण्डपंप का सुधार किया जाना अनिवार्य है।