बेहतरी के लिए बदलाव विषय पर पढ़ी गई कविताएं
रायपुर। नारायणी साहित्य अकादमी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी बस्ती स्थित नवीन सरस्वती नगर निगम उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में विगत दिवस बेहतरी के बदलाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारायणी साहित्य आकादमी की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने घिसी पिटी मान्यताओं को तजते हुए सकारात्मक ऊर्जा की बात कही।
कार्यक्रम में नए पुराने शाप सजे हैं चुनावी बाजार कविता के जरिए कुमार जगदलवी ने राजनीति पर व्यंग्य किया तो संजीव ठाकुर ने मशवरा है तेरे शहर की महफिल बदले गजल के द्वारा सोद्देश्य परिवर्तन की बात की। शिवानी मैत्रा ने भूल-भूलैया रूपी जिंदगी को बेहतर बनाने हेतु जीवन में उपजे सवालों के सही जवाब तलाशने पर जोर दिया। इनके अलावा मीसम हैदरी, जावेद नदीम और आलीम नकवी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से वाह वाही बटोरी। कार्यक्रम में तेजपाल सोनी वृन्दापंच भाई, डॉ. नीता अग्रवाल, हरजीत जूनेजा, योगेश शर्मा योगी ने कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर चेतन भारती एवं ज्ञानेश झा ने छत्तीसगढ़ी रचनाओं के द्वारा बदलाव के लिए सबका साथ आवश्यक बताया।
