राज्य स्तरीय तीरंदाजी 28-29 को
रायपुर। सरगुजा तीरंदाजी संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 28-29 मार्च को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा तीरंदाजी संघ कोच सचिव राहुल सोनकर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अंबिकापुर शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त खिलाड़ी भाग लेंगे।