923 हुड़दंगी दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर द्वारा होली पर्व के दौरान शांति एवं सौभाग्य व्यवस्था बनाए रखने हुड़दंगी वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया था। जिससे यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख 65 चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स्ड प्वाइंट लगाकर ऐसे हुड़दंगी दो पहिया वाहन चालक जो शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक स्टंट करते तीन सवारी बैठे तथा पटाखे की आवाज निकालने वाली साइलेंसर लगा कर वाहन चलाने वाले कुल 923 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है।
इस दौरान आईटीएमएस कैमरों पर भी लगातार यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर हुड़दंगी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजरें जमाए बैठे थे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के पहले वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेज कर शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
