प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में बताया नए FDI का फुल फॉर्म, की इससे देश को बचाने की अपील, ट्विटर पर कर रहा है टॉप ट्रेंड

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में किसान आंदोलन को लेकर आंदोलन करने वालों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने आंदोलन में अंतराराष्ट्रीय साजिश की बात करते हुए हा कि एक नया एफडीआई मैदान में आया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने FDI के बारे में तो सुना होगा, फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट। एक नया FDI इस बीच हमारे सामने आया है और इसका मतलब है फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी। इससे देश को बचाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग हैं जो देश को अस्थिर करना चाहते हैं, ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। देखिए वीडियो-

प्रधानमंत्री मोदी के इस FDI का मतलब किसान आंदोलन के दौरान विदेशी हस्तियों द्वारा आंदोलन का समर्थन करने से था। पिछले दिनों पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई विदेशियों ने किसान आंदोलन को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।। इसके पीछे खालिस्तान और चीन समर्थक लोगों का हाथ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिहाना को किसान आंदोलन के पक्ष में एक ट्वीट के लिए 18 करोड़ रुपए दिए गए थे। अब प्रधानमंत्री मोदी के नई व्याख्या के बाद सोशल मीडिया पर FDI… Foreign Destructive Ideology ट्रेंड कर रहा है।

https://twitter.com/Abhina_Prakash/status/1358659662518779906?s=20

https://twitter.com/ShobhaBJP/status/1358662264375578625?s=20

https://twitter.com/BBCPankajP/status/1358662237452394497?s=20

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.