आरंग में पत्नी की हत्या कर पति फरार
रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम राताकाट में मंगलवार की रात एक शराबी युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार पति की तलाश जारी है।
थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रेखा बाई निषाद वर्ष ग्राम राताकाट में अपने पति रमेश निषाद के साथ रहती थी। महिला के चार बच्चे हैं,चारों गांव में ही अपनी नानी के पास रहते थे। महिला रेखा बाई गांव में स्व सहायता समूह की सदस्य थी। बताया जाता है कि आरोपी पति शराब का आदी था जिसके तले वह कर्ज में डूबा था। आरोपी पति महिला पर दबाव डालता था कि पैसा दिलवाओ। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते कल रात भी दोनों पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर रमेश ने धारदार हथियार से रेखा बाई के गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति की पतासाजी कर रही है। आरोपी ने अपना मोबाइल बन्द कर दिया है।