Advertisement

राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर किसानों को आधुनिक खेती, पारंपरिक बीजों के संरक्षण और फसल विविधीकरण की जानकारी दी जा रही है। धान का कटोरा कहे जाने वाले प्रदेश में कृषि विरासत को सहेजने के साथ उन्नत धान प्रजातियों, दलहन-तिलहन, मोटे अनाज और फल-उद्यानिकी को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। शासन की किसान हितैषी योजनाएं उनके जीवन में खुशहाली ला रही हैं

स्टॉल पर राज्य के विभिन्न जिलों की माटी और जलवायु के अनुकूल पारंपरिक सुगंधित धान किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इनमें कोरिया का श्री कमल, सूरजपुर का श्याम जीरा, बलरामपुर का ठाकुर भोग, सरगुजा का विष्णु भोग, जशपुर का शीतल भोग, बिलासपुर का समुंद चीनी, कोरबा का जटा शंकर, रायगढ़ का जौ फूल, कबीरधा

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *