Advertisement

राहुल के गुलाब वाले दिवाली वीडियो पर हिमंता का पलटवार, बोले- रोज वैलेंटाइन में देते हैं, दिवाली में नहीं….

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिवाली के मौके पर गुलाब का फूल लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। हिमंता ने गुलाब को वैलेंटाइन डे से जोड़ते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी कि दिवाली पर गुलाब देने के बजाय इसे वैलेंटाइन डे के लिए बचाकर रखें। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के साथ सड़क पर नहीं, बल्कि संसद में बहस करने की चुनौती दी।

हिमंता बिस्वा सरमा ने 4 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा, “राहुल जी, गुलाब वैलेंटाइन डे पर देते हैं, दिवाली पर नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में नेता प्रतिपक्ष हैं और प्रधानमंत्री से चर्चा करना चाह

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *