पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी

पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतदान के प्रति जागरूक करने आज शुक्रवार को पुलिस लाईन लालाकापा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर्स श्री व्हीपी सिंह ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के सुचारू संचालन, मतदान संपन्न कराने एवं निर्वाचन संपन्न कराने संबंधी विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। लोकसभा निर्वाचन में बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के साथ ही वोटर वेरीफाईड पेपर, ऑडिटट्रेल मशीन का उपयोग भी किया जायेगा। वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि बैलेट यूनिट में प्रत्याशियों के नाम एवं उनका चुनाव चिन्ह अंकित होता है। बैलेट यूनिट को निर्वाचन कार्यालय से ही मतदान हेतु पूरी तरह तैयार कर मतदान अधिकारियों को दिया जाता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान प्रारंभ होने के पूर्व पीठासीन अधिकारी द्वारा विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा प्रत्याशियों द्वारा नामित प्रतिनिधियों के समक्ष माकपोल कराया जाता है। इस मौके पर एसडीओपी श्री मोहले, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. आईपी यादव सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.