जोन स्वीमिंग में आहना ने 2 गोल्ड सहित जीते 3 पदक
बिलासपुर। बिलासपुर की आहना श्रीवास्तव ने स्वीमिंग में नया कीर्तिमान बनाया है। सीबीएसई फार ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग में आहना चैंपियन बनी है। भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आहना ने दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। महज 6 साल की उम्र से तैराकी का हुनर हासिल कर रही आहना बड़ी बहन निमिषा को अपने लिए प्रेरणा मानती है। निमिषा खुद भी राष्ट्रीय तैराक है, उन्होंने कई नेशनल चैंपियनशिप जीते हैं। दोनों बहने बिलासपुर की दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। निमिषा कक्षा आठवीं एवं आहना कक्षा पांचवी की छात्रा है।
पिछले दिनों भिलाई में अंडर-11 की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भी आहना ने चार रजत पदक जीता था। आहना एवं निमिषा श्रीवास्तव ने जिला स्तरीय कई प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। जिला तैराकी प्रतियोगिता 2017 व 2018, नवभारत एवं सीवी रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जिला तैराकी प्रतियोगिता 2017, टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित जिला तैराकी प्रतियोगिता 2017 एवं जिला ट्रायथालन प्रतियोगिता 2017 में स्वर्ण एवं रजत पदक जीता था। आहना एवं निमिषा को वर्ष 2017 में जिला ओलिंपिक संघ बिलासपुर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 3.9.2017 को देवकी नंदन सभागृह में सम्मानित किया गया था.