स्वाइन फ्लू के लिए लगाए गए शिविर में 150 लोगों को मिला लाभ
दुर्ग। प्रदेश में लगातार स्वाईन फ्लू से बढ़ रहे मौंतों के कारण को लेकर पुराना बस स्टैण्ड में शनिवार को जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिवर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला । शिविर में 150 लोगो ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर कई लोगों को मौसम के बदलाव से सर्दी खासी बुखार की दवाईयां भी दी गई।
