मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित व बारीकी से प्रशिक्षण देंगे

मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित व बारीकी से प्रशिक्षण देंगे

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारी हेतु प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री व्हीपी सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को गहन प्रशिक्षण दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स मतदान दलों को त्रुटिरहित एवं बारीकी से प्रशिक्षण देंगे। उन्होने कहा कि माकपोल और मतदान के लिए प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ही मतदान कार्य प्रारंभ करायेंगे। निर्वाचन एजेंटों का हस्ताक्षर करायें तथा उन्हे संतुष्ट होना जरूरी है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों को सावधानीपूर्वक एवं नये उद्देश्य के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षण दें। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी भी देखेंगे कि कोई मतदाता पहले से मतदान केंद्र में न घुसे। पीठासीन अधिकारी भयमुक्त होकर मतदान करायेंगे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री व्हीपी सिंह ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट प्रस्तुतिकरण, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, कनेक्ट करने, क्लोज बटन और रिजल्ट बटन दबाकर एजेंटों को दिखाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री ध्रुव ने मत लेखा सही भरने, पीठासीन अधिकारियों की डायरी, घोषणा के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स सूक्ष्म प्रशिक्षण देंगे। उन्होने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिला मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. आईपी यादव, श्री कमलेश मिश्रा सहित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद थे।

00 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मास्टर ट्रेनरों का मार्गदर्शन

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.