चार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों के सौ से अधिक पद खाली
रायपुर। प्रदेश में कुल 43 इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। इनमें 3 शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
बसपा सदस्य श्रीमती इंदू बंजारे ने पूछा कि प्रदेश में कुल कितने शासकीय और अशासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हैं? इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 43 इंजीनियरिंग महाविद्यालय चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या 21 है। सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या 83 हैं। साथ ही साथ अन्य स्टॉप के 222 रिक्त पद है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राध्यापकों के स्वीकृत 33 में से 12 पद भरे हुए हैं। सहायक प्राध्यापकों के 156 स्वीकृत पदों में 73 पद पर कार्यरत हैं। जबकि अन्य स्टॉप के स्वीकृत 488 स्वीकृत पद में से 266 कार्यरत पद हैं।