रायपुरा में 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक

रायपुरा में 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक

रायपुर। रायपुरा क्षेत्र में निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कारगर रोक लगायी। लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग हेतु बनायी गयी मुरम रोड एवं प्लाट कटिंग एरिया को थ्रीडी चलाकर काटने की कार्यवाही की गई।

निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग ने तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामी एवं खसरा नंबर की जानकारी नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग को शीघ्र देने अनुरोध पत्र लिखा है। जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त के आदेशानुसार निगम अधिनियम के अंतर्गत संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही करने निगम जोन 5 की ओर से संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.