राजस्व संबंधी आवेदन ऑनलाईन स्वीकार करने के निर्देश

0

राजस्व संबंधी आवेदन ऑनलाईन स्वीकार करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत चिन्हांकित किए सेवाओं का समय सीमा में निराकरण करें। समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर संबधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, बटांकन आदि के प्रकरणों को ऑन लाईन स्वीकार करें,ताकि प्राप्त आवेदनों की गई कार्रवाई ऑन ट्रेक किया जा सके।

कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केन्द्रों से धान का शतप्रतिशत उठाव सुनिश्चित करें। मौसम विभाग द्वारा बेमौसम बारीश की सूचना दी गई है। खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। कलेक्टर ने 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहे शिवरीनारायण महोत्सव की तैयारी संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, वनमण्डल अधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.