समापन अवसर पर होंगे विविध कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन दिवस अर्थात छ: फरवरी को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से श्री हितेन्द्र ठाकुर बिलासपुर, द्वारा जय जोहार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं शाम 4 बजे से सुश्री लक्ष्मी करियारे की छत्तीसगढ़ी लोक गायन, शाम 4.30 बजे से प्रमोद पाण्डेय जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह शाम 5.10 बजे से सुश्री श्रद्धा सिंह एवं टीम जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा, शाम 5.20 बजे से श्री धान्या शर्मा जांजगीर का एकल नृत्य, शाम 5.35 से शिव म्यूजिक एकेडमी चंापा के श्री शिव चैधरी द्वारा सुगम संगीत शाम 6 बजे से मेलोडी विथ पियानों रजी मोहम्मद रायपुर का पियानों वादन, शाम 7 बजे से श्री नृत्यालय अकादमी बिलासपुर द्वारा भरतनाट्यम नृत्य, रात्रि 8 बजे से श्रीमती पूर्णाश्री राउत रायपुर की ओडि़सी नृत्य और रात्रि 9 बजे से श्री सुरेश वाडेकर फिल्म पाश्र्व गायक मुंबई द्वारा फिल्म स्टार नाईट का आयोजन होगा।
