नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग हुई, उसमें हमने मुख्यतः दो बड़े एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्हें पास किया। दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है। इसके तहत 5 लाख का…