#हरेली त्योहार: कृषि हितैषी योजनाओं ने लौटाया हरेली का उत्साह: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटीं हैं। आज हरेली के त्योहार पर जो अपूर्व उल्लास किसानों के बीच छलक रहा है उससे बहुत खुशी हो रही है। हरेली तिहार के मौके पर…

Bns Special: श्रावण सोमवार 2023 : सावन मास व्रत, महत्व, पूजा, विधि-विधान – भगवान शिव को प्रसन्न करने के… ये सरल उपाय, अर्पण करे ये 5 चीजें होगी मनोकामना पूरी……..

नई दिल्ली (धर्म डेस्क-BNS)। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। सावन महीने में प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिवत उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य एवं धन-धान्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि श्रावण मास भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है। इसलिए इस महीने में भोलेनाथ की उपासना करने से साधक को कई प्रकार के रोग एवं दोष से भी मुक्ति…

‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ : वनों के संरक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों की छत्तीसगढ़ में वनों के सरंक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान हेतु समन्वित होकर कार्य करने के लिए विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राज्य में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा संयुक्त वन प्रबंधन…