मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी‘

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक तथा संचालक सहित पूरी टीम को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बेहतर प्रयास बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रेडियो संगवारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक संस्कृति और गीत-संगीत को आम लोगों तक डिजिटल रेडिया स्टेशन के माध्यम से पहुंचाने के लिए रेडियो…

गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, नई दिल्ली में मिला सीएसआई का ई-गवर्नेंस अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ऑन ई-गवर्नेंस) द्वारा दिया जाता है। नई दिल्ली में आयोजित…

छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना हो रहा पूरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की जयंती पर दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर ग्राम अंडा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए एक…

अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि के लिए किए जा रहे लगातार कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। न्याय योजनाओं के जरिए किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है, इससे किसानों में खुशी का माहौल है। अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैं। श्री बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन को सम्बोधित कर…

सस्ता चारा और नस्ल संवर्धन के साथ गोधन न्याय जैसी योजनाओं से पशुधन समृद्ध होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंजोरा में आयोजित दाऊ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा अनावरण एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गये तकनीकी प्रयासों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय ने पैरा आधारित संपूर्ण आहार पैलेट का विकास किया है। यह पशुओं के लिए सुपोषित व सस्ता चारा होगा, इसके माध्यम से चारे की कीमतों में 35 प्रतिशत तक कमी आयेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार और कार्य पूरे देश के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के मंडी रोड स्थित लाल चौक में राष्ट्रीय एकता एवं संप्रभुता के प्रतिपालक सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की कीर्ति भारत के लौह पुरूष के रूप में है। वे अग्रणी स्वंत्रतता संग्राम सेनानी, किसान नेता थे। देश के एकीकरण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरदार वल्लभ भाई के विचार व कार्य सिर्फ गुजराती समाज ही नहीं पूरे देश के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर…

धान खरीदी सीमा बढ़ने से अन्नदाता हुए गदगद

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा बढ़ाए जाने से सूरजपुर जिले के किसान गदगद हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी खरीफ सीजन मे किसानों से धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा की है। किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं एक किसान हैं इसलिए वो किसानों की समस्याओं और उनकी तकलीफ को समझते हैं, इसलिए उन्होंने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सूरजपुर जिले के किसानों का मानना है कि खेती-किसानी को लगातार…

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, ‘मोदी’ सरनेम वाले बयान पर 2 साल की सजा के बाद फैसला; जानें इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। गुजरात की सूरत कोर्ट के दो साल की सजा के बाद ये फैसला लिया गया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता…

मुख्यमंत्री की किसानों के हित में बड़ी घोषणा: समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान भाई हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा, प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा 01 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को इस योजना के क्रियान्वन हेतु अवश्यक निर्देश जारी किया गया है। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवम रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारी…