रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इसकी प्रसंगिकता और भी बढ़ जाती है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ सुरक्षा मिलती है। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा…
महीना: अप्रैल 2022
गुरु तेग बहादुर की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल : मुख्यमंत्री
रायपुर। सिक्ख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की 400 वीं जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ और स्टेशन रोड गुरुद्वारा की ओर से राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समागम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महान गुरु तेग बहादुर के समाज के…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित मॉ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर किसी भी कार्य को करने से सफलता निश्चित मिलती है। यह भक्त माता कर्मा ने सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएॅ। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंदिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सामूहिक…
मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के हर जिले में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 88वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया और कहा कि आज हम आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। पीएम ने आज लोगों से डाक टिकट से जुड़े देश में मौजूद म्यूजियम और रेल म्यूजियम के बारे में भी सवाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश को एक ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ मिला है, इसे देश की जनता के लिए खोल दिया गया है। यह गर्व की बात है…
नेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में करोड़ रुपये की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय के लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शिक्षक के रूप में लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की कक्षा में पंडित नेहरू का दृष्टांत बताते हुए बच्चों को बताया कि किस तरह से लोकतांत्रिक भारत और गुलाम भारत में शासन व्यवस्था का फर्क था। उन्होंने बताया कि आजादी मिलने के बाद एक बार एक वृद्धा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का कॉलर पकड़ लिया और पूछा कि जवाहर बताओ, मुझे…
दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग पर की घोषणा: कलेक्टर को दिए जमीन चिन्हांकन के निर्देशमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दुर्ग में भी रायपुर की तरह होलसेल कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में लगभग सवा चार करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उद्योगपतियों की मांग पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग कलेक्टर को इसके लिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र…
मुख्यमंत्री श्री बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ को आरओबी के लिए 700 करोड़ रूपए देने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रूपए लागत की कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह समारोह राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। इन सड़कों के बनने से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी ज्यादा अच्छी हो जाएगी। प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र के लिए…
गौठानों के स्वावलंबी होने से पूरा गांव हो रहा स्वावलंबीः मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी भुगतान तथा लाभांश वितरण के रूप में पशुपालक ग्रामीणों, गोठान समितियों और महिला समूहों को 6 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज भुगतान की गई राशि में 29 मार्च से 15 अप्रैल तक गोठान में क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 97 लाख रूपए, गोठान समितियों को 2 करोड़ 43 लाख रूपए और महिला समूहों को 1 करोड़ 50 लाख…
छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि में इनोवेशन केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में आज 19 अप्रैल को एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ श्री डॉ. रवि गुप्ता एवं टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री यू.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से यह अवार्ड प्रदान…
‘केम छो, मजा मा…’, WHO चीफ घेब्रेयेसस ने गुजराती भाषा में किया सभा को संबोधित, PM मोदी मुस्कुराएं; वीडियो वायरल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी उपस्थित थे। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने वहां मौजूद लोगों का गुजराती भाषा में स्वागत करते हुए कुछा ऐसा कहा जिसे सुनकर खुद पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे। घेब्रेयेसस ने गुजराती में सभा में मौजुद लोगों को केम छो करके संबोधित किया। बता दें कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से…