कोविड -19 : बेहद खतरनाक है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, लापरवाही बरतने से बदतर हो सकते हैं हालात- WHO प्रमुख

जेनेवा। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट दुनिया में तांडव मचा रहा है। दुनिया भर के कम से कम 85 देशों में अभी तक इस वायरस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक पाये गए अन्य वेरिएंट के मुकाबले अधिक तेजी से फैलने वाला यह वेरिएंट उन लोगों में अधिक फैल रहा है जिन लोगों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने यह चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में डेल्टा वेरिएंट को लेकर चिंता है,…

अनुपम खेर को रेलवे स्टेशन पर मिला 5 साल का मासूम, उसने बताई पिता की मौत की बात, सन्न रह गए एक्टर

शिमला। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर ने शिमला के पास के एक रेलवे स्टेशन से ये वीडियो शेयर किया है। इस शेयर करते हुए खेर ने बताया है कि अचानक ही वो 5 साल के इस बच्चे से मिले। बातचीत में बच्चे ने बताया कि हाल ही में उसने अपने पिता को खो दिया था। जिसे सुनकर वो चौंक गए। खेर ने इस बच्ची की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 5 साल…

कोरोना से जंग: IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने बनाई 50 रुपये की स्वदेशी रैपिड एंटीजन जांच किट

न्यूज़ डेस्क। IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने देश की सबसे सस्ती और पूर्णता स्वदेशी रैपिड एंटीजन जांच किट ईजाद की है। इस जांच किट की कीमत सिर्फ 50 रुपये है। किट कोरोना वायरस एंटीजन के लिए विशिष्ट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी पर आधारित है। इसके प्राप्त परिणाम गुणात्मक आधारित हैं और खुली आंखों से देखने पर भी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने शुक्रवार को इस जांच किट को लांच किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश में कोविड परीक्षण उपलब्धता में क्रांति लाएगी। Hon'ble Minister…

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस: पीएम मोदी ने कहा- नशा अपने साथ अंधकार, विनाश और तबाही लेकर आता है, नशा मुक्त भारत के हमारे सपने को साकार करें

न्यूज़ डेस्क। नशा, समग्र जीवन के नाश का मूल है। यह न सिर्फ शरीर को खोखला कर देता है बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को भी धूमिल कर देता है। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि नशा अपने साथ अंधकार विनाश और तबाही लेकर आता है। इसका जिक्र उन्होंने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही किया था। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के तीसरे एपिसोड, जो कि दिसंबर 2014 में प्रसारित हुआ था, में कहा था…

प्रधानमंत्री मोदी ने की अयोध्या पर समीक्षा बैठक, कहा- ऐसा विकास हो की आने वाली पीढ़ी में हो राम नगरी जाने की इच्छा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 26 जून को राम नगरी अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम में लोगों को साथ लाने की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास का काम स्वस्थ जनभागीदारी की भावना से प्रेरित होना चाहिए, विशेषकर युवाओं द्वारा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या की यात्रा करने की इच्छा महसूस होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर उपलब्ध, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के ब्रांड नेम से ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन एप पर उपलब्ध हो गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों की आदिवासी महिलाओं के समूहों द्वारा लघुवनोपजों से तैयार किए जा रहे अनेक उपभोक्ता उत्पादों को अब देश-विदेश में अच्छा बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के अमेजन एप पर प्रथम ग्राहक बने। उन्होंने इस एप पर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार ‘वन शहद‘ के लिए ऑर्डर किया। वन शहद, आर्गेनिक बस्तर काजू, चिरौंजी, महुआ लड्डू जैसे अनेक उत्पाद…

कोरोना के खतरनाक Delta+वैरिएंट को रोकने के लिए केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, WHO ने दी चेतावनी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस का खतरनाक वैरिएंट डेल्टा अब देश के कई हिस्सों में अपने पैर पसारने लगा है। 8 राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में इस खतरनाक वैरिएंट के 50 फीसदी मामले मिले हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और इसे रोकने के उपाय पर काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर डेल्टा प्लस वैरिएंट के…

मंगल ग्रह पर मिला सोच से भी ज्यादा पानी, वैज्ञानिकों को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, पानी की दर्जनों झीलों का पता लगा, जीवन की उम्मीद बढ़ी

नई दिल्ली। तीन साल पहले वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने की पुष्टि कर दी थी। वैज्ञानिकों ने तीन साल पहले पुष्टि करते हुए कहा था कि मंगल ग्रह पर पानी की कई झीलें हो सलकी हैं, जिनमें संभव है कि अभी भी पानी हो और अब एक नए अध्ययन से पता चलता है कि लाल ग्रह की सतह के नीचे एक मील से भी कम दूरी में दर्जनों झीलों सहित पहले की तुलना में अधिक पानी हो सकता है। मंगल ग्रह पर पानी की दर्जनों झीलों के होने…

PAN को AADHAR से लिंक करने की अंतिम तारीख 3 महीने बढ़ी, कोविड के उपचार पर खर्च और मौत पर मिली अनुग्रह राशि को कर से छूट

नई दिल्ली। कोविड महामारी के बीच सरकार ने शुक्रवार को करदाताओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को कोविड-19 इलाज के लिये नियोक्ता या अन्य किसी से मिलने वाली राशि पर कर छूट देने का फैसला किया गया है। साथ ही कोविड संक्रमण के कारण कर्मचारी के निधन पर नियोक्ता या अन्य किसी से उसके परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि को भी कर से छूट दी जायेगी। इसके अलावा कई मामलों में आयकर अनुपालन की समयसीमा बढ़ायी गयी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में…

वैक्सीनेशन अभियान को मिला भारतीय सेना का साथ, LoC से सटे गांव में लगाई जा रही वैक्सीन

जम्मू। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीन ही अहम हथियार है और अब वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाने के लिए सेना भी मदद में जुट गई है। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। भारतीय सेना के जवानों ने लोगों को घर-घर जाकर जागरुक किया। जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती गांवों में भारतीय सेना की मदद से वैक्सीनेशन अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों…