पाकिस्तान में हिंदुओं की रक्षा न करने के लिये अमेरिका ने की पाकिस्तान की निंदा

नई दिल्ली। अमेरिका ने बुधवार को अपने यहां अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा न करने के लिए पाकिस्तान की निंदा की है। अमेरिकी सचिव माइक पॉम्पियो ने 27-राष्ट्रों के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता गठबंधन के लॉन्च के दौरान कहा कि हम आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों की निंदा करते हैं जो धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं चाहे वे इराक में यजीदी हों, पाकिस्तान में हिंदू हों, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईसाई हों या बर्मा में मुसलमान हों। बता दें कि पोम्पियों का ये बयान तब आया है जब भारत में अफगानिस्तान,…

मुख्यमंत्री 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले के दौरे पर

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर एक बजे बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा पहुंचेंगे और वहां सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.45 बजे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप बैतलपुर पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मसीही मेला में शामिल होने के बाद शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर पलटवार, कहा- मुद्दे की बात कभी नहीं करते मोदी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वह जितना चाहें बोलते हैं और कुछ भी कह देते हैं लेकिन मुद्दे की बात पर कभी भी एक शब्द उनके मुंह से नहीं निकलता। PM नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के बाद राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे तक भाषण दिया लेकिन देश के युवाओं की असली समस्या…

CAA-कांग्रेस और राहुल पर संसद में PM मोदी जमकर हमला, कहा- आपके लिए जो मुस्लिम, वो हमारे लिए हिंदुस्तानी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। CAA पर जारी विरोध के बीच मोदी ने कांग्रेस से कहा कि हमें याद दिलाया जा रहा है कि क्विट इंडिया और जय हिंद का नारा देने वाले हमारे मुस्लिम ही थे। दिक्कत यही है कि कांग्रेस की नजर में ये लोग हमेशा ही सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम थे। लेकिन हमारे लिए, हमारी नजर में वो भारतीय हैं, हिंदुस्तानी हैं। देश ने देख लिया है…

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में मोदी का राहुल पर पलटवार, बोले- मै अगले 6 महीने ज्यादा सूर्य नमस्कार कर पीठ को हर डंडा सहने लायक मजबूत बनाऊंगा

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित किया। लोकसभा में अभिभाषण पर संबोधन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। PM मोदी ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि अगर इनकी सोच और गति से चलते तो न राम मंदिर का मसला सुलझता और न ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटता। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा और कहा कि हम भी आप लोगों के रास्ते पर चलते, तो राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती। आपकी…

भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा… जब मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ही पहुंचे गये वोट मांगने

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव है और सभी पार्टियों ने अपने अपने जीत के लिए जोड़-तोड़ से प्रचार किया है। आज प्रचार-प्रसार का आखरी दिन है। मतदान 8 फरवरी को होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच कटुता और कड़वाहट भी देखी जा रही है। इस बीच भाजपा के हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेजिंदर सिंह बग्गा ने एक मिसाल पेश किया है। तेजिंदर सिंह बग्गा ने मुख्य विपक्षी पार्टी और भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जाकर अपने लिए…

कर्नाटक में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, एसटी सोमशेखर, आनंद सिंह समेत 10 विधायकों ने ली राजभवन में शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार है। कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायक आज यानी गुरुवार को कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को गुरुवार को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को…

हिंदूवादी तेजतर्रार गिरिराज सिंह ने वीडियो संदेश में कहा- शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही, यहाँ सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान से पहले एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। यह ट्वीट शाहीन बाग को लेकर है। गिरिराज ने ट्वीट कर लिखा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?s=20 मंत्री गिरिराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए…

बहुचर्चित महाभियोग मामले से डोनाल्ड ट्रम्प को राहत, महाभियोग के सभी आरोपों से बरी

वाशिंगटन। US बहुचर्चित महाभियोग मामले में अमेरिकी सीनेट ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पद के दुरुपयोग और कांग्रेस (संसद) की कार्रवाई बाधित करने के आरोपों से बुधवार को बरी कर दिया। ट्रम्प के खिलाफ आरोपों की कई हफ्ते तक जांच के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले निम्न सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति पर पद के दुरुपयोग और कांग्रेस की कार्रवाई बाधित करने का अभियोग दिसम्बर में लगाया था। रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट में पद के दुरुपयोग के मामले में 52 सांसदों ने ट्रम्प को बरी करने के…

चक्रवाती घेरे के चलते पूरे प्रदेश में बारिश, जगदलपुर में खिली धूप

रायपुर(बीएनएस)। मध्यप्रदेश के ऊपर डेढ़ किलोमीटर पर एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इसके असर से मध्य भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके बस्तर को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। जहां पूरे प्रदेश में आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में धूप खिली है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अम्बिकापुर, बलरामपुर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी बीती रात बारिश हुई।…