कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को मिला संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार
राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों पर केन्द्रित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की झांकी को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वन विभाग की झांकी द्वितीय और जिला पंचायत राजनांदगांव की झांकी तृतीय स्थान पर रही। मछली पालन, छश्रीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जल संसाधन मोंगरा बैराज संभाग, पशु चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों की जीवंत प्रदर्शन झांकी के माध्यम से किया गया। झांकियों के सामने लोकनृत्य तथा बीच में पंथी नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों ने किया।