भुवनेश्वर। कोरोना वायरस महामारी से मानव जीवन बचाने में ओडिशा को एक मिसाल बताते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 0.46 फीसदी है जो देश और दुनिया में सबसे कम है। पटनायक ने दावा किया कि कई शक्तिशाली राष्ट्र और समृद्ध भारतीय राज्य भी स्थिति का प्रबंधन करने में असमर्थ रहे हैं, लेकिन ओडिशा ने पिछले दो महीनों में इस बीमारी के प्रसार को सफलतापूर्वक काबू में किया है और सुनिश्चित किया है कि लोग ठीक हों और मृत्यु दर को नण्य रखा है।
It has been two months since #Odisha started its war against #COVID19 with single most focus to save every precious life. The mortality rate in #Odisha is one of the lowest in the country and in the world while more than 50% of the infected people have recovered and gone home. pic.twitter.com/gX5V9t0dNW
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) May 28, 2020
उन्होंने कोविड योद्धाओं के समर्पण और सेवा की सराहना की, जिन्होंने प्रदेश में मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत पर नियंत्रित करने में मदद की और सुनिश्चित किया है कि 50 फीसदी से ज्यादा मरीज सेहतमंद हो जाएं। ओडिशा में कोरोना वायरस के 1,660 मामले आए हैं जिनमें से 887 ठीक हो गए हैं तथा छह अप्रैल से सात लोगों की मौत हो चुकी है। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, हमने दो महीने पहले कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी, हमारा लक्ष्य राज्य के 4.5 करोड़ लोगों के जीवन को बचाना था और हमने यह सुनिश्चित किया है। यह राज्य के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है।
ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଉତ୍କଳ ପ୍ରଦେଶ ଗଠନ ଦାବୀ ସମୟରେ ଉତ୍କଳ ସମ୍ମିଳନୀର ଆଦ୍ୟ ସଂଗୀତ ଥିଲା ବନ୍ଦେ ଉତ୍କଳ ଜନନୀ। ଓଡ଼ିଆ ଜାତୀୟତାର ବନ୍ଧନକୁ ଏହା ମଜବୁତ କରିଥିଲା। ସେହିପରି ଆଗାମୀ ଦିନର ଆହ୍ବାନକୁ ସଫଳ ଭାବରେ ମୁକାବିଲା କରିବା ସହ ନୂଆ ସଂକଳ୍ପ ନେଇ କାମ କରିବା ପାଇଁ ଓଡିଆ ଜାତିକୁ, ଆମ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଅଭୂତପୂର୍ବ ପ୍ରେରଣା ଯୋଗାଇବ। #OdishaCares
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) May 28, 2020
कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पटनायक ने ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों से 30 मई को शाम साढ़े पांच बजे बंदे उत्कल जननी गीत (जिसे राज्य का गीत माना जाता है) गाने की अपील की। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम डॉक्टर, नर्स, जन प्रतिनिधि और गैर सरकारी स्वयंसेवकों समेत उन सभी अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का हौसला बढ़ाएगा जो महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
କୋଭିଡ ଯୁଦ୍ଧରେ ଲୋକଙ୍କ ଜୀବନ ବଞ୍ଚାଇବାରେ ଓଡ଼ିଶା ସାରା ବିଶ୍ବରେ ଉଦାହରଣ ସୃଷ୍ଟି କରିଛି। କୋଭିଡରେ ଓଡ଼ିଶାର ମୃତ୍ୟୁହାର ସାରା ଦୁନିଆରେ ସବୁଠାରୁ କମ୍। ଓଡ଼ିଆ ଜାତି ପାଇଁ ଏହା ଏକ ଅଭୂତପୂର୍ବ ସଫଳତା। ଏହା ପଛରେ ରହିଛି ଦିନରାତି କାମ କରୁଥିବା ଆମର ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ କୋଭିଡ ଯୋଦ୍ଧାମାନଙ୍କ ତ୍ୟାଗ, ନିଷ୍ଠା ଓ ପ୍ରତିବଦ୍ଧତା। pic.twitter.com/Be1eHY5Xc4
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) May 28, 2020