जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। आज पुलिस लाइन में एक जवान ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पहुँची आला अधिकारी के टीम ने मामले को जांच में लिया है।
मृतक नंदकिशोर चौधरी मध्यप्रदेश के सतना जिले का रहने वाला था और 13 बटालियन का जवान था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया है। बताया जाता है कि पुलिस कर्मियों की परेशानी को हल करने के लिए राज्य सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही हैं। वहीं पुलिस कर्मी काम के बोझ और मानिसक परेशानियों को झेल नहीं पा रही हैं और पुलिस जवान खुदखुशी कर रहे हैं।