Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि, जरूर जान लें ये बातें…

धर्म डेस्क(Bns)। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में घटस्थापना या कलश स्थापना करते हैं। साथ ही लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। शारदीय नवरात्रि में विधिपूर्वक देवी मां की उपासना करने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे है और समाप्त 11 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को देवी मां कि विदाई की जाएगी और विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस साल मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी।

नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त

  • आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ- 3 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12 बजकर 18 मिनट से
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर
  • शारदीय नवरात्रि तिथि- 3 अक्टूबर 2024
  • घटस्थापना मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि में करें ये काम

  • मां दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद है। लाल रंग को समृद्धि, सौभाग्य, शक्ति, और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाएं और लाल रंग की चुनरी या वस्त्र जरूर चढ़ाएं।
  • नवरात्रि में माता दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा करें। विशेष रूप से रोजाना अर्पित करने के लिए नए फूल, फल, और मिठाइयां मां दुर्गा को अर्पित करें।
  • नवरात्रि में प्रतिदिन माता दुर्गा के मंत्रों का जप करें और ध्यान करें। इससे मन की शांति और एकाग्रता बढ़ती है और परिवार में खुशहाली आती है।
  • नवरात्रि के पावन दिनों में जरूरतमंदों को दान दें या उनकी सेवा करें। यह बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है जिसे करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शारदीय नवरात्रि में भूल से भी न करें ये काम

  • नवरात्रि के 9 दिनों तक अखंड ज्योति जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन अगर अखंड ज्योत जला रहे हैं, तो घर को कभी खाली न छोड़ें साथ ही अखंड ज्योत को बुझने न दें।
  • नवरात्रि के 9 दिनों में भूल से भी तामसिक भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नवरात्रि के दिनों में नकारात्मकता से दूर रहें और अच्छे विचारों को अपनाएं किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े से बचें।
  • पूजा के समय अनुशासन का पालन जरूर करें। समय पर उठना, और भक्ति भाव से माता रानी की पूजा अर्चना नवरात्रि के दिनों में आवश्यक होता है।

 

डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.