Maharashtra Jharkhand Election Dates: 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 23 नवंबर होगी वोटो की गिनती महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

मुंबई । भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। 20 नवंबर को होंगे मतदान,23 नवंबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है।

महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे। आपको बताते चलें, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान!

■ महाराष्ट्र – कुल सीट – 288

20 नवंबर को एक ही चरण में सभी विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान।

23 नवंबर को महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम होंगे घोषित।

■ झारखंड – कुल सीट – 81

13 नवंबर को झारखंड में पहले चरण का होगा मतदान।

20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण का होगा मतदान।

23 नवंबर को आएंगे झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम।

#MaharashtraElection2024
#JharkhandElection2024

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.