नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने CAA के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 51 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शाहीन बाग, जामिया और सीलमपुर में हो रहा प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है। उन्होंने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं? नहीं। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजायन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है।
Addressing a huge rally in Delhi. Watch. https://t.co/STOVixCErm
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ एक कानून का विरोध होता, तो सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद समाप्त हो जाता। लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों को भड़का रहे हैं। संविधान और तिरंगे को सामने रखते हुए ज्ञान बांटा जा रहा है और असली साजिश से ध्यान हटाया जा रहा है। हमारा संविधान ही देश की न्यायपालिका और हमारी अदालतों का आधार है। संविधान की भावना के अनुरूप ही न्यायालय चलते हैं, लोगों को इंसाफ देते हैं।
सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए।
क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है?
नहीं, ये एक प्रयोग है।
इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा design है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है: पीएम मोदी #DelhiWithModi pic.twitter.com/geTIUbEHRu
— BJP (@BJP4India) February 3, 2020
श्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब दिल्ली में आए दिन आतंकी हमलों की वजह से, बम धमाकों में निर्दोष लोग मारे जाते थे। देश के सुरक्षाबलों और दिल्ली के लोगों की सतर्कता से अब ये हमले होने रुक गए हैं। लेकिन याद करिए, जब इन्हीं हमलों के गुनहगारों को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में मार गिराया, तो उसे फर्जी एनकाउंटर कहा गया था। यही वो लोग हैं जिन्होंने बाटला हाउस में आतंकियों को मारने पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू कल कह रहे थे कि पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में आने की अनुमति देने से ही मना कर दिया गया है।
बिहार के लोगों के लिए, पूर्वांचल के लोगों के लिए ये कैसा पूर्वाग्रह है, जो इस तरह के फैसले करवाता है?: पीएम मोदी #DelhiWithModi pic.twitter.com/kkpzP6wtIy
— BJP (@BJP4India) February 3, 2020
प्रधानमंत्री ने वादा किया कि केंद्र सरकार सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया। प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है।दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी।’’उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, आर्टिकल 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए CAA लाने का भी जिक्र किया।