रियो दि जिनेरियो। एक दिन आसमान में कहीं माराडोना के साथ फुटबॉल खेलूंगा, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी माराडोना के निधन पर कुछ इस तरह श्रृद्धांजलि दी। पेले ही वह खिलाड़ी हैं जिनका नाम ‘फुटबॉल के बादशाह’ माराडोना के साथ लिया जाता रहा है। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
Que notícia triste. Eu perdi um grande amigo e o mundo perdeu uma lenda. Ainda há muito a ser dito, mas por agora, que Deus dê força para os familiares. Um dia, eu espero que possamos jogar bola juntos no céu. pic.twitter.com/6Li76HTikA
— Pelé (@Pele) November 25, 2020
पेले ने ट्वीट किया ,‘‘ बहुत की दुखद समाचार। मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया। बहुत कुछ कहना है लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे। उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे।’’ पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे। दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था लेकिन रिश्ता दोस्ती का था। फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को।