पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का एक वीडियो में सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैरिकेड की दूसरी तरफ खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करने उनके करीब जाते हैं, तभी एक शख्स उनका हाथ पकड़कर थप्पड़ मार देता है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर हुए इस हमले के बाद आरोपी शख्स और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों @EmmanuelMacron को एक आदमी ने थप्पड़ मारा। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/B2bB2TMUCy
— Jitender Sharma (@capt_ivane) June 8, 2021