PM Modi Oath ceremony: मैं नरेंद्र दामोदरदास… श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी; कैबिनेट में किसे मिली जगह…देखें पूरी ल‍िस्‍ट….

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं।

बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा। पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही।

https://x.com/narendramodi/status/1799855457110262243

कैसे रहे इस चुनाव के नतीजे?
चुनाव से पूर्व भाजपा ने चार सौ पार का नारा दिया था लेकिन वह अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ 300 के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित कई हिन्दी पट्टी के क्षेत्रों में भाजपा के रथ को रोकने में सफलता हासिल की।

यही कारण रहा कि नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव परिणामों को मोदी की ‘नैतिक हार’ करार दिया। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर सफलता मिली। बहरहाल, यह भाजपा की विशाल राजनीतिक उपस्थिति का ही परिणाम है कि लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में उसने 240 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल का तमगा हासिल किया।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 293 सीटें जीती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे किसी भी चुनाव-पूर्व गठबंधन की सबसे बड़ी सफलता करार दिया है। चुनावों से मिली चुनौतियों के बावजूद, आने वाले वर्षों में भारतीय राजनीति 73 वर्षीय मोदी के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली है। हालांकि, इस दौरान उन्हें गठबंधन की राजनीति के विभिन्न पहलुओं का सामना करना पड़ेगा।

इस बार कैसा था पीएम का पहनावा?
पीएम मोदी के कपड़ों की बात करें तो इस बार शपथ लेने के दौरान उन्होंने चूड़ीदार पायजामे के साथ सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी थी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने अपनी पोशाक के साथ काले जूते पहने।

मोदी ने 2014 में जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा और हल्के सुनहरे रंग की जैकेट पहनी थी। वर्ष 2019 के शपथ ग्रहण के दौरान भी मोदी ने लगभग ऐसी ही पोशाक का चयन किया था।

महत्वपूर्ण अवसरों पर मोदी की पसंदीदा पोशाक कुर्ता और बंद गला जैकेट है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान वह आकर्षक और रंग-बिरंगी पगड़ी पहने हुए भी नजर आये हैं।

https://x.com/narendramodi/status/1799863349888635112

आइए जानते हैं कैबिनेट मंत्री की पूरी ल‍िस्‍ट….

  1. (1.) नरेंद्र मोदी (भाजपा)
  2. (2.) राजनाथ सिंह (भाजपा)
  3. (3.) अमित शाह (भाजपा)
  4. (4.) नितिन गडकरी (भाजपा)
  5. (5.) जगत प्रकाश नड्डा (भाजपा)
  6. (6.) शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
  7. (7.) निर्मला सीतारमण (भाजपा)
  8. (8.) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (भाजपा)
  9. (9.) मनोहर लाल खट्टर (भाजपा)
  10. (10.) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)
  11. (11.) पीयूष गोयल (भाजपा)
  12. (12.) धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा)
  13. (13.) जीतन राम मांझी (हम)
  14. (14.) राजीव रंजन (ललन) सिंह (जदयू)
  15. (15.) सर्बानंद सोनोवाल (भाजपा)
  16. (16.) डॉ. वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
  17. (17.) राम मोहन नायडू (तेदेपा)
  18. (18.) प्रल्हाद जोशी (भाजपा)
  19. (19.) जुएल ओराम (भाजपा)
  20. (20.) गिरिराज सिंह (भाजपा)
  21. (21.) अश्विनी वैष्णव (भाजपा)
  22. (22.) ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
  23. (23.) भूपेंद्र यादव (भाजपा)
  24. (24.) गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)
  25. (25.) अन्नपूर्णा देवी (भाजपा)
  26. (26.) किरन रिजिजू (भाजपा)
  27. (27.) हरदीप सिंह पुरी (भाजपा)
  28. (28.) मनसुख मंडाविया (भाजपा)
  29. (29.) जी किशन रेड्डी (भाजपा)
  30. (30.) चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास)
  31. (31.) सीआर पाटिल (भाजपा)
  32. राज्य मंत्री
  33. (32.) राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)
  34. (33.) डॉ. जितेंद्र सिंह (भाजपा)
  35. (34.) अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)
  36. (35.) प्रताप जाधव (शिवसेना)
  37. (36.) जयंत चौधरी (आरएलडी)
  38. (37.) जितिन प्रसाद (भाजपा)
  39. (38.) श्रीपद नाइक (भाजपा)
  40. (39.) किशन पाल गुर्जर (भाजपा)
  41. (40.) पंकज चौधरी (भाजपा)
  42. (41.) रामदास अठावले (आरपीआई)
  43. (42.) रामनाथ ठाकुर (जदयू)
  44. (43.) नित्यानंद राय (भाजपा)
  45. (44.) अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
  46. (45.) वी सोमन्ना (भाजपा)
  47. (46.) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
  48. (47.) एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
  49. (48.) शोभा करंदलाजे (भाजपा)
  50. (49.) कीर्ति वर्धन सिंह (भाजपा)
  51. (50.) बीएल वर्मा (भाजपा)
  52. (51.) शांतनु ठाकुर (भाजपा)
  53. (52.) सुरेश गोपी (भाजपा)
  54. (53.) एल मुरुगन (भाजपा)
  55. (54.) बंदी संजय कुमार (भाजपा)
  56. (55.) अजय टम्टा (भाजपा)
  57. (56.) भागीरथ चौधरी (भाजपा)
  58. (57.) कमलेश पासवान (भाजपा)
  59. (58.) सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)
  60. (59.) संजय सेठ (भाजपा)
  61. (60.) रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा)
  62. (61.) दुर्गा दास उइके (भाजपा)
  63. (62.) रक्षा खडसे (भाजपा)
  64. (63.) सुकांता मजूमदार (भाजपा)
  65. (64.) सावित्री ठाकुर (भाजपा)
  66. (65.) तोखन साहू (भाजपा)
  67. (66.) राज भूषण चौधरी (भाजपा)
  68. (67.) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (भाजपा)
  69. (68.) हर्ष मल्होत्रा ​​(भाजपा)
  70. (69.) निमुबेन बंभानिया (भाजपा)
  71. (70.) मुरलीधर मोहोल (भाजपा)
  72. (71.) जॉर्ज कुरियन (भाजपा)
  73. (72.) पबित्रा मार्गेरिटा (भाजपा)

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.