18th Lok Sabha: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र : PM ने दिलाई आपातकाल की याद,कहा -25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे कलंक के 50 साल पूरे हो रहे

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है,यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती थी। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं सबका अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं।

आज 18वीं लोकसभा का पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही भव्य और गौरवशाली तरीके से संपन्न हुआ। यह चुनाव इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आजादी के बाद दूसरी बार जनता ने देश को एक नई दिशा दी है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को सेवा करने का मौका दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल 25 जून है। 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से को नकार दिया गया था टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए, देश को जेलखाना बना दिया गया, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया। अपने संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतंत्र की, लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए, देशवासी संकल्प लेंगे कि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेगा भारत में एक बार फिर वही काम होगा जो 50 साल पहले हुआ था। हम एक जीवंत लोकतंत्र का संकल्प लेंगे।

भर्तृहरि महताब ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली-:

  • भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने सोमवार को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के आज से शुरू हो रहे पहले सत्र की बैठक से पहले यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
  • लोकसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। नवगठित लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। सोमवार और मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। बुधवार 26 जून को सदन के स्थायी स्पीकर का चुनाव होगा।
  • भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से लगातार सातवीं बार चुने गये हैं। इस बार बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में आये महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.