नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर आज (सोमवार को) लोकसभा में अपना वक्तव्य देते हुए लोगों को आगाह किया और देशवासियों से अपील की कि जैसे कोरोना के समय देश ने एकजुटता से उसका सामना किया था, उसी तरह मौजूदा संकट में भी हमें एकजुट रहना होगा। पीएम ने कहा कि कोरोना के समय हम एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। हमें फिर से उसी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज के साथ, संयम के साथ, शांत मन से हमें…
