आम जनता के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी…

ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जानिए उनके बारे में सब कुछ..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को हुई चयन समिति की बैठक में देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के नाम पर मुहर लगाई गई। देर रात खबर आई कि ज्ञानेश कुमार को देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में नियुक्त किया गया। इस संबंध में कानून मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से ज्ञानेश…

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले ऐतिहासिक पहल, क्षेत्रीय भाषाओं में सुनी जा सकेगी कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा अपने गठन के बाद से लगातार नई पहल स्थापित कर रही है। इसी क्रम में इस बार बजट सत्र से पूर्व विधानसभा में एक अनूठी पहल की गई है। अब विधानसभा की कार्यवाही हिंदी के साथ-साथ अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली और अंग्रेजी भाषाओं में भी सुनी जा सकेगी। देश की किसी भी विधानसभा में अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से और अधिक जोड़ना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…