#BudgetSession2024: वित्त मंत्री nsitharaman आज अंतरिम बजट पेश करेंगी |यहां देखे LIVE.. https://www.youtube.com/watch?v=XTkul-HHfo0
साल: 2024
विष्णुदेव साय कैबिनेट के बड़े फैसले: मोदी की गारंटी पर चर्चा, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता पर मुहर, संविदा नियुक्ति पर पूर्ववर्ती सरकार के फैसले निरस्त
रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। प्रदेश के तेंदूपाता संग्रहको को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति मनका बोरा करने का निर्णय विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया है। वहीं महतारी वंदन योजना को भी कैबिनेट ने पास किया है। आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सलाना महिलाओं को दिया जाना है।संविदा नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया में पूर्ववर्ती सरकार के संशोधन को निरस्त कर दिया है। मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के…
RBI की बड़ी कार्रवाई, पेटीएम Payments Bank नहीं जोड़ पाएगा नए ग्राहक, नए ग्राहक जोड़ने पर लगा बैन
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 फरवरी से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को वॉलेट और FASTags सहित किसी भी ग्राहक खाते में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से प्रतिबंधित करने का निर्देश जारी किया है। केंद्रीय बैंक का यह कदम पेटीएम पेमेंट्स बैंक के संचालन के बारे में चिंताएं बढ़ाता है और बैंक के कामकाज में संभावित मुद्दों या गैर-अनुपालन के जवाब में एक महत्वपूर्ण नियामक हस्तक्षेप का संकेत देता है। आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते में और…
#TamilNadu: मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश नहीं, मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं-HC
नई दिल्ली। मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग को सभी हिंदू मंदिरों में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिसमें कहा गया हो कि गैर-हिंदुओं को ‘कोडिमारम’ (ध्वजपोल) क्षेत्र से आगे जाने की अनुमति नहीं है। उन घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए जहां गैर-हिंदुओं ने कथित तौर पर गैर-धार्मिक उद्देश्यों के लिए मंदिरों में प्रवेश किया, मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति एस श्रीमथी ने कहा, “मंदिर कोई पिकनिक या पर्यटन स्थल नहीं है।” फैसले में बिना किसी हस्तक्षेप…
मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31…
आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से मिलेगी नई पहचान: संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल
रायपुर। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने राजा मोरध्वज महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की। संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन हमें बहुत…
#छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू…हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी। #छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी 5 फरवरी से 1…
#ParikshaPeCharcha2024: देश के प्रधानमंत्री को आपकी चिंता, क्योंकि आप देश का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। सुकमा की उमेश्वरी करेगी पीएम से सवाल. • जारी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छात्र-छात्राओं से “परीक्षा पे चर्चा” • प्रधानमंत्री श्री…
#ParikshaPeCharcha: हमें किसी भी प्रकार के तनाव ( प्रेशर) को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2024’ का आयोजन सोमवार, 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में किया गया। वर्ष 2018 से शुरू हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह 7वां संस्करण है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मेरी भी परीक्षा होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के साथ-साथ आप भारत के भविष्य की चर्चा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी प्रकार के प्रेशर को झेलने के…
Bihar Political: Nitish Kumar 9वीं बार बने Bihar के मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं वो 8 नेता जिन्हें बनाया गया मंत्री; यहां है पूरी डिटेल
पटना। बिहार की सियासत में बीते कई दिनों से जारी सस्पेंस पर रविवार देर शाम विराम लग गया। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन का दामन छोड़ 9वीं बार NDA की मदद से शपथ ले लिया। नीतीश कुमार के अलावा 8 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय…
