रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख से अधिक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे क्योंकि तत्कालीन सरकार ने…
साल: 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के…
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर स्थित घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 9 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। मारे…
अम्बेडकर अस्पताल स्थित मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया ऐसा बायोमार्कर किट जो कोविड-19 के प्रारंभिक चरण में ही लगा सकती है बीमारी की गंभीरता का अनुमान
रायपुर। देश में स्वास्थ्य अनुसंधान अधोसरंचना को विकसित एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में स्थापित मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू/ बहु विषयक अनुसंधान इकाई) के वैज्ञानिकों की टीम ने ऐसा बायोमार्कर किट विकसित किया है जो कोविड-19 महामारी संक्रमण की गंभीरता का अनुमान प्रारंभिक चरण में ही लगा लेगा। कोविड-19 के प्रारंभिक चरण से प्रारंभ किये गये इस शोध के परिणाम हाल ही में विज्ञान पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स (https://www.nature.com/articles/s41598-024-70161-8) में प्रकाशित हुई है जो प्रतिष्ठित नेचर प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिसर्च…
सीएम श्री साय ने हाउस में मनाया तीजा उत्सव, मुख्यमंत्री साय ने की शिव आराधना, महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
रायपुर। तीज-पोरा उत्सव का आयोजन साय ने अपने आवास पर तीज मनाने आई सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी उपस्थिति पर खुशी जताते हुए कहा, “यह बहुत खुशी का क्षण है। मेरे निमंत्रण पर विभिन्न जिलों से आई सभी बहनों का मैं स्वागत करता हूं।” तीज के दौरान विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में पोरा तिहार किसानों और पशु प्रेमियों को समर्पित है। उन्होंने कहा…
70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए, मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार…
स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, सचिव महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी, संचालक…
कुछ मामलों में साधन-सम्पन्न लोग अपराध करने के बाद भी निर्भीक व स्वच्छंद घूमते हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को न्यायपालिका से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा,”यह हमारे सामाजिक जीवन का एक दुखद पहलू है कि, कुछ मामलों में साधन-सम्पन्न लोग अपराध करने के बाद भी निर्भीक और स्वच्छंद घूमते रहते हैं। जो लोग उनके अपराधों से पीड़ित होते हैं, वे डरे-सहमे रहते हैं, मानो उन्हीं ने कोई अपराध कर दिया हो।” दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशरी’ में राष्ट्रपति ने कहा कि मुकदमों का लंबित होना न्यायपालिका के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है।…
विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा, पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन, बहनों और माताओं को मायके में दी जाएगी महतारी वंदन की उपहार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री श्री साय…
मुख्यमंत्री ने निर्देश पर सभी राशनकार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने सभी विकासखंडों में खाद्य विभाग एवं जनपद सीईओ ने ली बैठक
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध हो इसके लिए जशपुर जिले के विकासखंडों में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जनपद सीईओ के द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विकासखंड जशपुर के दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं की पीडीएस से संबंधित आवश्यक बैठक सीईओ की अध्यक्षता में ली गई ! बैठक में समय पर डीडी जमा करना, उन्हें अतिरिक्त खाद्यान्न मांग हेतु कल शाम तक…
