रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया। इस दौरान राजा धर्म गुरु श्री बालदास साहेबजी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक अनुज शर्मा, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु, राज महंत,…
महीना: अक्टूबर 2024
रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़…
#Dussehracelebrations: देशभर में दशहरे की धूम : बुराई पर अच्छाई की जीत, लाल किले में रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को तिलक किया
नई दिल्ली। पूरे देश में शनिवार को भगवान श्री राम की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की भव्यता देखने को मिली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रावण दहन हुआ। इस पवित्र अवसर पर राष्ट्र ने अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश फिर से याद किया, जिसने सभी श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्तिभाव से भर दिया। राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों को तिलक कर उनका सम्मान…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बाबा गुरु घासीदास जी की कर्मभूमि एवं गुरु श्री अमरदास जी की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों क़ी मांग पर तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख…
विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। इसी क्रम में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है। राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज…
साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता व उसे अमल में लाना बेहद जरूरी-सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा
रायगढ़। साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में गुरूवार शाम 5 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यशाला में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर श्री…
एक युग का अंत…पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा को दी गई विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन-सैलाब, हिन्दुस्तान के हर घर पर था जिसका राज…
मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा का गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के वर्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को मुंबई के ब्रीच-कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन 86 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली के एक श्मशान में लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए, सीएम साय ने Pm मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक…
Ratan Tata Death: उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का निधन, देशभर में शोक की लहर, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
मुंबई। भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) अब हमारे बीच नहीं है, बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 86 वर्षीय कॉरपोरेट दिग्गज रतन टाटा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, वो पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। रतन टाटा को बीते सोमवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी हालत में सुधार की खबरें भी सामने आई, जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। अब रतन नवल…
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास व निवेश के प्रस्तावों पर केन्द्रीय मंत्री से चर्चा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठक
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। बैठक में राज्य के औद्योगिक कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधाओं और कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है, जिससे राज्य को एक नई दिशा मिलेगी। बैठक का मुख्य मुद्दा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कॉरिडोर का विकास था। मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से अनुरोध किया कि कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को नागपुर…