Mere_Ghar_Ram_Aaye_Hain: प्रधानमंत्री मोदी के दिल को छू गया मेरे घर राम आये हैं भजन, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट….

न्यूज़ डेस्क(Bns)। जुबिन नौटियाल और पायल देव की मखमली आवाज से सजा राम भजन ‘मेरे घर राम आये हैं’ आजकल खूब सुना जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं और इस खास मौके के इंतजार में देशभर का माहौल राममय होता जा रहा है। ऐसे में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा जुबिन का भजन जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। इस भजन में उनके साथ पायल देव की भी आवाज है और इसके बोल लिखे हैं गीतकार मनोज मुंतशिर ने।…

#AhlanModi2024-UAE : UAE में 13 फरवरी को ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे Pm मोदी, भारतीय समुदाय के 50 हजार से ज्यादा लोग रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 13 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भारतीय समुदाय के एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का नाम ‘अहलान मोदी’ रखा गया है। कार्यक्रम में करीब 50,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।‘ अहलान मोदी’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा अबू धाबी में BPS स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन करने से ठीक एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि अहलान अरबी भाषा का शब्द है. हिंदी में इसका मतलब ‘स्वागत या नमस्ते’ होता है। BPS…

#Republicday: गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”, मुरिया दरबार” बिखेरेगी अपनी छटा

रायपुर। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे…

#KheloIndia: भारत सरकार ने दी छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति, राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया

रायपुर। आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव में तीरंदाजी,…