बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा मंहगा, राज्य के सभी नेशनल हाईवे में शुरू हुआ ई-डिटेक्शन सिस्टम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस , टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं। प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे में अब ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू किया जा रहा है , जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के टोल से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा हैं। मुख्यमंत्री महोदय ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु…

वैज्ञानिक सोच के बिना इंसान का आगे बढ़ पाना संभव नहीः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। बिना वैज्ञानिक सोच के इंसान आगे नहीं बढ़ सकता है, समय समय पर नई खोजों ने समाज को आज वर्तमान की इस स्थिति में पहुंचाया है । इस दौर में हर व्यक्ति में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना बहुत जरूरी है। इस बारे में सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने सोचा। आजादी के बाद उन्होंने भारत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस करने की मुहिम शुरू की। पंडित नेहरू जी की सोच थी कि जनप्रतिनिधि और वैज्ञानिक यदि तालमेल के साथ काम करें तो देश की हर समस्या का…

महिला सम्मेलन पर विशेष: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के नये आयाम

महिलाओं को सशक्त बनाना है तो स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकार और आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देने होंगे। उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए नये रास्ते बनाना भी जरूरी हैे। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। महिलाओं की व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ा यह दृष्टिकोण उनके…

मितानिन और आंगनबाड़ी की बहनें मानवता की सेवा की मिसाल: भूपेश बघेल

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन वास्तव में मानवता की सेवा करती है। आप लोग ने छत्तीसगढ़ में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है। यह मानवता की सेवा की मिसाल है। आप लोग जो कार्य करते हैं, कोई अन्य नहीं कर सकता। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। मौका था राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आभार सम्मेलन का। मुख्यमंत्री जैसे ही इस कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आए आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिनों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और…

खुशी से थिरका तन और मन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार

रायपुर। स्वास्थ्य और शिक्षा में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनें और मितानिनों की खुशी देखते ही बन रही थी। साइंस कॉलेज मैदान में आभार उत्सव में इन बहनों ने नृत्य के जरिए जमकर अपनी खुशी व्यक्त की। खुशी से थिरकते इन बहनों ने कहा मान बढ़ाया आपने आपका आभार, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार। राज्य के हर कोने से आयी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मानदेय बढ़ाने की खुशी सब में दिख रही…

अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे, उन्हें भी छूना है आसमानः मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की ये कविता आज छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है जो ऐसे समाज से आते हैं जो शायद ही कभी बड़े सपने देखते हों। ऐसे ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमिक हितों में लगातार काम कर रहे हैं। विगत चार वर्षों से छत्तीसगढ़ में श्रमिक हितों में मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ लेकर…

मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों के सम्मान में हज़ारों श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बोरे-बासी खाने वाले श्रमिकों ने बताया कि यह उनके जीवन का यादगार दिन है। प्रदेश के मुखिया ने श्रम और श्रमिकों को सम्मान देकर इस दिन को चिरस्मरणीय बना दिया है। बोरे बासी तिहार में शामिल होने आए श्रमिक तुलसीराम सिन्हा ने बताया कि बोरे-बासी जीवन का अभिन्न हिस्सा है और मजदूर के जीवन की कल्पना इसके बिना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितैषी मुख्यमंत्री ने इस दिन को खास बनाया और बोरे-बासी को वैश्विक पहचान दिलाई। बोरे-बासी अब केवल मजदूर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर साइंस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्होने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने की घोषणा की। साथ ही अपंजीकृत श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की…

छत्तीसगढ़ में छलका बोरे-बासी तिहार का उत्साह, मजदूरों ने कहा- कड़ी धूप में काम करने की शक्ति देता है बोरे-बासी

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में बोरे-बासी तिहार मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने बोरे-बासी खाया और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड की। इसी के साथ सोशल मीडिया पर दिनभर बोरे-बासी ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री की अपील पर लोगों ने अलग-अलग अंदाज में तिहार मनाया। कवर्धा में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्य करने वाले ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर एक साथ बोर-बासी खाकर एक दूसरे को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा…

शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर शीघ्र की जायेगी भर्ती : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रांरभ की जाएगी। श्री बघेल जिला मुख्यालय कांकेर मेला भाटा में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने एक करोड़ 51 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार भी मनाया गया, जिसमें लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के परंपरा संस्कृति को बनाए रखने…