रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार सरकारी तौर पर मनाने की शुरुआत करने के बाद राज्य सरकार ने आहार को भी छत्तीसगढ़िया गौरव से जोड़ दिया है। शुरुआत किसानों-मजदूरों का आहार कहे जाने वाले बोरे-बासी से हो रही है। मजदूर दिवस यानी एक मई को श्रम को सम्मान देने के लिए सभी से बोरे बासी खाने की अपील की है। हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर…
महीना: अप्रैल 2023
सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार
रायपुर। सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गर्भपात देखभाल पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम (National Consultation on Comprehensive Abortion Care) में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता तथा एमटीपी अधिनियम (Medical Termination of Pregnancy Act) के पालन की निगरानी के लिए ई-कल्याणी एप (e-Kalyani Application) तैयार किया गया है। सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में इस नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार प्राप्त…
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया चेक और सामग्रियों का वितरण
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद विधानसभा के सेमरा बी. में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय…
भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा के कुरूद स्थित विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के आग्रह पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थी। विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान सिन्हा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30…
मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जवानों की शहादत को किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर घटना में शहादत देने वाले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को भी ढांढस बंधाया। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी
रायपुर। 26 अप्रैल की नक्सल हिंसा की इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।…
मुख्य सचिव ने की जल-जीवन मिशन की समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की समीक्षा
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न समूह नल-जल योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में नल से पेयजल प्रदाय की अद्यतन स्थिति के बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं हेतु जल स्त्रोतों नदी, एनीकट और बांध जिनमें पानी उपलब्ध होता है, जल आबंटन के संबंध में जल संसाधन विभाग के…
श्रम दिवस पर विशेष : संस्कृति और श्रम से जुड़ा है बोरे-बासी
रायपुर। छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए बहुत से आकर्षणों में सबसे बड़ा आकर्षण है, यहां की संस्कृति। तीज-त्योहारों और कला परंपराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का खान-पान भी लोगों को लुभाता है। लोगों को यहां व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ उनके नाम भी रोचक लगते हैं और आकर्षित करते हैं, मसलन-ठेठरी, चीला, फरा, खुर्मी आदि। इन्हीं में एक नाम बोरे-बासी का भी है। असल में बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही। पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है।…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिले कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले श्री सैनी ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में देश के कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3580 किमी पदयात्रा करने वाले कृष्ण कुमार सैनी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नवापारा-राजिम निवासी श्री सैनी ने बताया कि उन्होंने 05 जनवरी को कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी स्मारक से अपनी पदयात्रा की शुरुवात की थी और 24 फरवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर यात्रा का समापन किया। उन्होंने 50 दिन 04 घंटे में 12 राज्यों से गुजरते हुए यह सफर तय किया। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नारे…
छत्तीसगढ़ के पहले जीरो वेस्ट, अत्याधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण : मुख्यमंत्री ने शहरवासियों कोे 80 एमएलडी क्षमता के नये जल शुद्धिकरण संयंत्र की दी सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान भाठागांव में 80 एमएलडी क्षमता के नये जल शुद्धिकरण संयंत्र का लोकार्पण कर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी। यह संयंत्र छत्तीसगढ़ का पहला जीरो वेस्ट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है। कार्यक्रम में उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम रायपुर के 9 बैक हो लोडर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र लगभग 15 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है। इस संयंत्र का संचालन लैमेला ट्यूब सेटलर…
