रायपुर। छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगा दी। नक्सलियों ने जेसीबी, पोकलेन, मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने मजदूरों को बंधक भी बना लिया था। निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी देकर माओवादियों ने मजदूरों को छोड़ दिया है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बीजापुर थाना क्षेत्र के चेरकंटी गांव में नक्सलियों ने उत्पात…
साल: 2022
22, 23 एवं 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
रायपुर। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी की शाम एवं रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जतायी है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में 23 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जतायी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्ग और रायपुर संभाग…
जिस टूथपेस्ट से आप मुँह धोते हैं, वो वेज है या नॉन वेज… इसके लेबल के लिए कंपनियाँ बाध्य नहीं : हाईकोर्ट में CDSCO
नई दिल्ली। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन- सीडीएससीओ (Central Drugs Standard Control Organization- CDSCO) ने कहा है कि कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों पर वेज या नॉन-वेज का लेवल लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सीडीएससीओ ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि कंपनियाँ इसे स्वेच्छा से लगा सकती हैं। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष CDSCO ने अपनी ऐफिडेविट में कहा कि पिछले साल 13 अप्रैल को इस संबंध में ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (Drugs Technical Advisory Board- DTAB)…
बेटी से बलात्कार के आरोपित दिलशाद हुसैन को पिता ने गोरखपुर कचहरी में मारी गोली, दरिंदगी के बाद जमानत पर घूम रहा था बाहर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर की दीवानी अदालत की गेट पर शुक्रवार (21 जनवरी 2022) की दोपहर को रेप (Rape) की शिकार हुई एक नाबालिग बच्ची के पिता ने जमानत पर बाहर घूम रहे दरिंदे दिलशाद हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित मुकदमे की पहली तारीख पर पेशी के लिए गोरखपुर आया हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, रेप का आरोपित दिलशाद हुसैन (30) बिहार के मुजफ्फपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विधिपुर का रहने वाला था। उस पर बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के…
मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों को यथावत रखने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार द्वारा हाल ही में अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों में प्रस्तावित संशोधन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री से अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियम को यथावत रखने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों में प्रस्तावित संशोधन से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा सकती है एवं अस्थिरता की स्थिति निर्मित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि…
वैज्ञानिक आंकड़े आने के बाद ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों का होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य सचिव
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि 12 से 14 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण अभियान अधिक वैज्ञानिक डेटा विकसित होने के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने भारत में वर्तमान कोविड की वृद्धि पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों डाटा विकसित होता हैं, हम इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण के कवरेज का विस्तार करेंगे। हम इस संबंध में वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेंगे। नीति आयोग के सदस्य, स्वास्थ्य, डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि…
T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का बिगुल बजा, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल, इस दिन खेला जाएगा फाइनल
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से होने वाली है। जबकि भारत अपना पहला महामुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को खेलेगा। पाकिस्तान के साथ यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। हमेशा की तरह टी20 वर्ल्ड कप दो चरणों में खेला जाएगा। पहले चरण में वेस्टइंडीज जैसी टीमें क्वालीफायर टीमों के साथ भिड़ेगी। जबकि दूसरे चरण में सुपर-12 के मुकाबले होंगे। ज्ञात हो कि टी20…
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए मल्टीमीडिया पाठ्य सामग्री, सभी विषयों की कक्षावार पाठ्य सामग्री उपलब्ध
रायपुर। विद्यार्थियों को अध्ययन प्रभावित न हो इसलिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा राज्य के चुने हुए विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए हिन्दी माध्यम में स्व-अध्ययन मल्टीमीडिया पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विषयों की पाठ्य सामग्री का वीडियो यू-ट्यूब के पीटीडी सीजी चैनल में उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को यू-ट्यूब लिंक https://youtube.com/c/PTD Chhattisgarh पर देखा जा सकता है। एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता ने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई
रायपुर। दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं। इन्हीं जज्बे के साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद उन्होंने प्राचीन हिमालय के लद्दाख क्षेणी की 6 हजार 70 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी को चढ़ाई की । माइनस 31 डिग्री तापमान में रोमांच और जोखिम से भरी कठिन चढ़ाई…
जूनियर अधिवक्ताओं की ट्रेनिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जूनियर अधिवक्ताओं को न्यायालयीन काम-काज की ट्रेनिंग देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ट्रेनिंग से जूनियर अधिवक्ताओं को फील्ड में काम करने में जहां ज्यादा सुविधा होगी, वहीं न्याय की मांग करने वाले नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान दुर्ग बार एसोसिएशन के कक्ष में आदर्श बैठक व्यवस्था और लाइब्रेरी…
