रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में न्याय, नागरिक अधिकारों और जन सशक्तीकरण का काम मिशन मोड में किया है, यही वजह है कि आज प्रदेश में चारों ओर न्याय, विश्वास, विकास और उसमें जन-जन की भागीदारी देखने को मिल रही है। हमने हर समाज, हर वर्ग के लोगों के सपने को पूरा करने की रणनीति अपनाई है। लोगों की जरूरत के मुताबिक…
साल: 2022
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में गीदम रोड स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धुरवा समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुखोें तथा जनप्रतिनिधियों से भेंटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर के समीपस्थ ग्राम परपा में कोया कुटमा समाज के लिए दो एकड़ और हल्बा समाज के लिए 33 डिस्मिल जमीन का सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1910 में…
मुख्यमंत्री ने माता की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद एवं संभगायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बसंल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि…
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का…
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की कामयाबी का साक्षी बना राजपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कामयाबी की मिसाल इस बार गणतन्त्र दिवस के परेड के दौरान देखने को मिली। इस कामयाबी के साक्षी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों बने। इस बार गणतन्त्र दिवस पर नई दिल्ली के राजपथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने प्रदेश के गाँव और गौठान को प्रदर्शित किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य का प्रदर्शन किया। राजपथ पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों सहित लाखों दर्शकों ने छत्तीसगढ़ के झांकी की तालियों की गड़गड़ाहट के…
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कई नई सौगातें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी। उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान कई नई घोषणाएं की। उन्होंने अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी वर्ष एक व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी कानून बनाने की घोषणा की। इससे अनेक नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और वे अपनी मेहनत से किए गए निर्माण को नियमित कराकर स्वाभिमान से जीवन-यापन एवं रोज़गार कर सकेंगे। उन्होंने रिहायशी क्षेत्रों में संचालित…
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का मूलपाठ, जगदलपुर, लाल बाग परेड मैदान
हमर सियान, दाई-दीदी, भाई, बहिनी, संगवारी अऊ मयारू, नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज भारत के तिहत्तरवां गणतंत्र दिवस हवय। ‘हम भारत के लोग’ के बनाए अपन संविधान ल लागू करे के पावन दिन हे। ये बेरा म मे ह आप मन के हार्दिक अभिनंदन करथंव। जब हम अपने गौरवशाली संविधान की बात करते हैं तो हमारी आंखों के सामने उन अमर शहीदों के चेहरे नजर आते हैं, जिनकी बदौलत भारत आजाद हुआ था। अमर शहीद गैंदसिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर जैसी विभूतियों की बदौलत 1857 की…
संविधान के छत्रछाया में सात दशकों तक सर्वांगीण विकास हुआ, सभी के हितों की सुरक्षा की गई : सुश्री उइके
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुश्री उइके ने आसमान में तिरंगे के गुब्बारे भी छोड़े। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा उपस्थित थे। इस गार्ड ऑफ ऑनर में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छसबल पुरूष, छसबल महिला,…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, तिरंगे झंडे को दी सलामी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस एवं सैनिक टुकड़ियों के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया।…
