रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट पोषण आहार निर्माण और वितरण व्यवस्था के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था मार्च 2022 तक लागू रहेगी। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई नई पॉलिसी का क्रियान्वयन एक फरवरी 2022 से होना था, इसेे अब एक अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य शासन द्वारा इस नई व्यवस्था को अप्रैल 2022 सेे लागू करने के संबंध में 18 जनवरी 2022 को आदेश जारी किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों…
साल: 2022
राज्य सरकार का किसानों के हित में अहम् फैसला कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई देरी के फलस्वरूप किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के वन क्षेत्रों के आसपास निवासरत वनवासियों के द्वारा परम्परागत रूप से कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खेती…
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में शुरू की जाएगी, 42 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क होंगे और दवाईयां भी निःशुल्क मिलेंगी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी रहेगी, जहां 42 प्रकार के टेस्ट की निःशुल्क सुविधा भी होगी और निःशुल्क दवाईयां भी मिलेंगी। इसके लिए ‘‘मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना’’ सभी 169 शहरों में शुरू करने की घोषणा…
अवैध रेत उत्खनन पर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त, दिए सख्त कार्रवाइ के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नही होने पर जिले के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर और एसपी को स्वयं…
Covid-19: देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त, 24 घंटों में 2.35 लाख नए मामले और 3.35 लाख मरीज ठीक
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन मौतों की संख्या डराने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 2,35,532 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 871 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार के आंकड़ों से तुलना करें तो कोरोना के दैनिक मामलों में 6.2 फीसदी की गिरावट आई है। राहत की एक बड़ी बात यह भी है…
सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के हजारों किसान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में योजना के एक लाखवें हितग्राही सुरेन्द्र नाग को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्रेडा (CREDA – छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा सौर सुजला योजना के तहत बस्तर जिले के किसान श्री नाग की कृषि भूमि में एक लाखवां सोलर…
ठंड से राहत नहीं; उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन तक शीतलहर, हिमालयी इलाके में बर्फबारी-बारिश का अनुमान
नई दिल्ली। ठंड की मार से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 1-2 दिन तक शीतलहर की आशंका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ रेखा चल रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता…
अब बाजार में भी मिलेगी Covishield और Covaxin, डीसीजीआई ने दी सशर्त मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में ‘संजीवनी’ साबित हो चुके कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने गुरुवार को कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में उतारने की सशर्त मंजूरी दे दी है। लेकिन वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। अभी ये जानकारी मिलना बाकी है कि बाजार में इनकी क्या कीमत होगी? जल्द ही ये जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार कोविड-19 की वैक्सीन की बाजार…
मुख्यमंत्री की घोषणा का शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों के हित में की गई दो महत्वपूर्ण घोषणाओं का सभी अधिकारी-कर्मचारी संघों ने स्वागत किया है। सभी संघों एवं संगठनों से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस का उपहार दिया है। इससे शासकीय सेवकों का मनोबल बढ़ेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए…
मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे…
